फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of murder of B.Tech student, suspicion on friends

Panipat News: बीटेक की छात्र की हत्या का आरोप, दोस्तों पर शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder of B.Tech student, suspicion on friends
समालखा। शहरमालपुर गांव के बीटेक प्रथम वर्ष के अमन की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने षड़यंत्र के तहत हत्या करने के आरोप लगाए हैं। सेना से सेवानिवृत फौजी पिता ने उनके दो दोस्तों पर ही इसके आरोप लगाए हैं। उन्होंने थाना पुलिस पर मामले में 13 दिन बाद ही कोई कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसपी से मिलकर इसमें हत्या की धारा में केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

शहरमालपुर गांव के राजकुमार ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना में 34 वर्ष सेवा देने के बाद सेवानिवृत हो चुके हैं। उनके तीन में से दो बेटे विदेश में रहते है। उनका छोटा बेटा अमन (19) पाइट कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष में पढ़ता था। एक नवंबर को उनके बेटे अमन कुमार के पास उसके दोस्तों ने फोन आया।
विज्ञापन

उन्होंने उनको गाड़ी लेकर आने की बात कही। उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने उसे बाइक लेकर जाने को कहा। उनके दोस्तों ने अमन पर दबाव बनाया कि उसे गाड़ी लेकर ही जाना है। वह गाड़ी लेकर दोस्तों के पास चला गया। उसके दोस्त विशेष व शुभम गढ़ी छाज्जू गांव के साथ अपनी गाडी में सवार होकर पाइट कॉलेज जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह साढे नौ बजे हरे कृष्णा स्कूल के पास पहुंचे तो उन दोनों लड़कों ने पुरानी रंजिश के चलते अमन कुमार को बातों में उलझा लिया और अचानक उसके साथ मारपीट कर गाड़ी का हैंड ब्रेक खींच दिया व उनके लड़के की षडयंत्र के तहत हत्या कर दी। उनके लड़के ने करीब एक महीने पहले उनको बताया था कि इन दोनों लड़कों ने काॅलेज से आते समय उनके साथ बदतमीजी की थी और मारपीट करने की कोशिश भी की थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि अमन कुमार की साजिश के तहत हत्या कर उनको गुमराह करने के लिए एक्सीडेंट का नाटक रच दिया।दोनों लड़के ही अमन को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लेकर गए थे। वे दोनों इसके बाद भाग गए। समालखा थाना पुलिस ने मामले में अब तक आरोपियों से पूछताछ तक नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed