{"_id":"6362e20e392ee712012a5ec0","slug":"accused-of-murder-after-rape-sent-to-jail-panipat-news-knl1262596159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलि के लिए बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोपी भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलि के लिए बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोपी भेजा जेल
विज्ञापन
पानीपत। कुलदीप नगर में दीवाली की रात मानव बलि के लिए सात साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी का बुधवार को पांच दिन का रिमांड पूरा हो गया है। सीआईए वन ने आरोपी से रिमांड के दौरान फर्द इंसाफ पूरा कर लिया है। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ कोर्ट में जल्द चालान पेश करने का प्रयास करेगी। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
रिमांड के दौरान आरोपी अक्सर बयान बदलता रहा। पुलिस ने आरोपी से क्राइम सीन भी रिक्रिएट कराया था। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के वक्त पहने कपड़े और उसका मोबाइल बरामद कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक यमुनानगर की गुलाब कॉलोनी निवासी आरोपी योगेश उर्फ शिवकुमार ने रिमांड के दौरान बताया कि वह यू-ट्यूब से काला जादू के वीडियो देखता था। वीडियो देखने से उसमे काला जादू सीखने की इच्छा जागी। वीडियो देखकर ही वह काला जादू सीखने लगा। वशीकरण पर उसे सिद्धि हासिल करनी थी, जिसके चलते बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी।
थाना पुराना औद्योगिक में 25 अक्तूबर की सुबह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर निवासी पिता ने शिकायत दी थी कि उसकी दो बेटियां है और सात वर्षीय बड़ी बेटी दीवाली की रात करीब नौ बजे घर से पटाखे लेने दुकान पर गई थी, जो लौटी नहीं। पुलिस ने तलाश शुरू की और सुबह करीब नौ बजे बच्ची का शव घर के पीछे खाली प्लॉट में मिला था।