फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of killing husband and in-laws by poisoning them, case registered

Panipat News: पति और ससुराल जनों पर जहर देकर मारने का आरोप, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing husband and in-laws by poisoning them, case registered
समालखा। करहंस गांव निवासी महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। फिलहाल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला सुमित्रा निवासी करहंस ने बताया कि शादी के बाद से उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। वे अक्सर जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोप लगाया कि 21 जुलाई की रात करीब आठ बजे पहले उसके साथ मार पिटाई की और फिर जेठ और जेठानी ने बोतल में कुछ मिलाकर जबरदस्ती उसे पिला दिया। उसकी सास, देवर और जेठ ने उसे पकड़ा था और पति भी वहीं खड़ा था। इसी दौरान उसे उल्टी आ गई और वह किसी तरह से उनके चंगुल से निकल कर गली में भागने लगी तो पकड़े जाने के डर से उन्होंने मुझे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed