{"_id":"621937d6d55d1b282436019c","slug":"accused-of-five-murders-and-a-reward-of-25-thousand-crooks-arrested-after-encounter-panipat-news-knl1001596136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हत्याओं का आरोपी और 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हत्याओं का आरोपी और 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-1 की गिरफ्तार में बदमाश दीपक उर्फ कुकू।
- फोटो : Panipat
पानीपत। सोनीपत में दोहरे हत्याकांड सहित तीन हत्या और रोहतक तथा पानीपत में एक-एक हत्या की वारदात को अंजाम देने के आरोपी बदमाश को सीआईए-1 ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। धरे गए बदमाश पर जींद में दो लूट की वारदातों को भी अंजाम देने का आरोप है। उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस पर तीन राउंड फायर किए। वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में एक राउंड फायर किया।
एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि गांव आट्टा निवासी दीपक उर्फ कुकू ने तीन साथियों के साथ मिलकर गत चार जनवरी की शाम समालखा में घी एवं तेल व्यापारी राजकुमार से लूटपाट की थी। साथ ही विरोध करने पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंशुल, प्रशांत और वंश उर्फ विशु को गिरफ्तार कर लिया था जबकि मुख्य आरोपी दीपक फरार चल रहा था। वीरवार देर रात बदमाश दीपक को हथवाला रोड से काबू किया गया है। उसके पास से पिस्तौल और एक बाइक बरामद हुई है। बाइक बिना नंबर प्लेट की है, जिसकी जांच की जा रही है। एसपी के अनुसार धरे गए शातिर बदमाश को तीन दिन की रिमांड पर लेकर सीआईए-1 की टीम पूछताछ कर रही है।
- अलग-अलग राज्यों में दी दबिश-
एसपी ने बताया कि बदमाश दीपक की धरपकड़ में पुलिस की टीमें जुटी थीं, लेकिन बदमाश बार-बार ठिकाना बदल रहा था। पुलिस ने दिल्ली, पंजाब, यूपी और हिमाचल में दबिश दी थी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद मुख्यालय में आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसमें से बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
धरे गए शातिर बदमाश ने इन वारदातों को दिया है अंजाम---
- आरोपी ने 18 माह पहले अपने साथी चिटाना निवासी विक्की, सोनीपत के कटवाल निवासी सौरभ, लाला के साथ मिलकर कटवाल निवासी अजय की हत्या की थी।
- आरोपी ने 19 माह पहले अपने साथी भैंसवाल निवासी नवीन उर्फ छोटा और चिटानी के विक्की के साथ मिलकर भैंसवाल निवासी रणबीर और राजेश उर्फ राजू को शराब में जहर पिलाकर मार डाला था।
- आरोपी ने 15 माह पहले अपने साथी अरेवली निवासी रोहित पहलवान, विशाल भैंसवाल, विक्का चिटाना का दोस्त, जींद निवासी काला पहलवान के साथ मिलकर गांव बरसौला जींद में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लूट की थी।
- आरोपी ने 15 माह पहले अपने साथी रोहित, विशाल भैंसवाल, विक्का चिटाना का दोस्त और काला पहलवान के साथ मिलकर जींद बस स्टैंड के पास एक सरदार से रुपये लूटे थे।
- आरोपी ने 18 माह पहले अपने साथी नवीन उर्फ छोटा, विक्की चिटाना का दोस्त सुमित, कृष्ण निवासी ठरु के साथ मिलकर मकडौली निवासी संदीप का केएमपी खरखौदा के पास से अपहरण किया था। फिर दादरी अलीगढ़ रोड पर नहर की पटरी पर ले जाकर पानी में डुबाकर मारा था।
- आरोपी ने चार जनवरी को अपने साथी अशुंल, प्रशांत व वंश उर्फ विशु के साथ मिलकर समालखा में मातापूली रोड पर घी व्यापारी राजकुमार की लूट करने के बाद गोली मारकर हत्या की थी।