{"_id":"6838c92d53883dc1fd024215","slug":"accused-of-firing-at-ielts-centre-arrested-panipat-news-c-246-1-sknl1019-138513-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आईलेट्स सेंटर पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आईलेट्स सेंटर पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 30 May 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 30 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। व्यासपुर स्थित फ्लाइंग कलर आईलेट्स सेंटर पर फायरिंग करने के मामले के मोहाली पुलिस ने यमुनानगर के अंकित राणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 15 मई की शाम को आईलेट्स सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद उसी रात मोहाली में पंजाबी सिंगर पिंकी धालीवाल के घर पर भी रंगदारी न देने पर फायरिंग की थी।
उस दौरान आरोपियों ने वहां आठ से दस पोस्टर भी लगाए थे। इस मामले में जांच के बाद मोहाली पुलिस यमुनानगर पहुंची और यहां से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
वहीं, अब यमुनानगर पुलिस मोहाली से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई थी, लेकिन दूसरे आरोपी का अभी पता नहीं चला है। मोहाली पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी की जा रही है। मोहाली पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि व्यासपुर व मोहाली में फायरिंग से पहले आरोपियों ने हरिद्वार से दोपहर को एक बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन
पहले व्यासपुर के फ्लाइंग कलर आईलेट्स सेंटर पर 14 राउंड की फायरिंग की फिर उसी रात को मोहाली में पिंकी धारीवाल के घर के बाहर रात दस बजे फायरिंग की थी। धारीवाल के घर पर फायरिंग करने से पहले आरोपियों ने रेकी की फिर वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात में भी गैंगस्टर काला राणा का भी नाम सामने आ रहा है। मोहाली पुलिस के अनुसार अंकित राणा के ऊपर स्नेचिंग का केस दर्ज है और अंकित कॉलेज के दिनों में इंस्टग्राम पर गैंग के संपर्क में आया था। संवाद