फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of cheating rice trader of lakhs arrested

Panipat News: चावल व्यापारी से लाखों की ठगी का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating rice trader of lakhs arrested
पानीपत। चावल व्यापारी से 8.61 लाख रुपये की ठगी करने के एक आरोपी को साइबर अपराध थाना पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चावल देने के नाम पर व्यापारी से एडवांस पेमेंट के नाम पर इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी ने अपने खाते से ठगी की छह लाख रुपये की राशि दूसरे दो आरोपियों को दे दी। खाते में 2.61 लाख रुपये रहते हुए पुलिस ने आरोपी का खाता सीज कर दिया था। इसलिए यह राशि आरोपी नहीं निकाल पाए। अब पुलिस बाकी दो आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

साइबर अपराध थाना पुलिस प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने लखनऊ से विकास यादव निवासी हैबतपुर गांव मऊ, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
आरोपी फिलहाल लखनऊ में रहता है। उसने वहीं से पकड़ा गया है। इन्होंने मॉडल टाउन के चावल व्यापारी पीयूष गुप्ता से 8.61 लाख रुपये की ठगी की थी। पीयूष गुप्ता ने आठ जनवरी को ऑनलाइन चावल खरीद की अपनी डिमांड डाली थी। इसके बाद उसके कर्मचारी राम अवतार के पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को चावल व्यापारी बताया और उसने चावल बेचने की इच्छा जाहिर की। उसने 41 टन चावल के लिए 8.61 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने राम अवतार के कहने पर इनके बताए खाते में यह रकम डाल दी थी। इसके बाद इनका मोबाइल स्विंच ऑफ हो गया। पीयूष ने ठगी की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही उस बैंक खाते को सीज करवा दिया, जिसमें पीयूष ने पेमेंट डाली थी। पुलिस बैंक खाते के आधार पर बुधवार को लखनऊ पहुंची और यहां से आरोपी विकास को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में विकास ने बताया कि उसके दो दोस्तों ने ठगी की वारदात को अंजाम देकर उसके खाते में पेमेंट डलवाई थी। उसने छह लाख रुपये निकालकर अपने दोस्तों को दे दिए थे। इसके बाद उसका खाता सीज हो गया। अब पुलिस ने उसके दोस्तों का पता लगाने के लिए उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed