फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of assaulting driver and conductor arrested

Panipat News: ड्राइवर व कंडक्टर से मारपीट के आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of assaulting driver and conductor arrested
समालखा। मच्छरौली गांव के पास निजी बस को रोक चालक व परिचालक से मारपीट व बस के शीशे तोड़ने वाले चार आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान समीर निवासी रजेहठी बहादुरगढ गाजियाबाद, सावेज निवासी शेरवानी गांव, हापुड़, सुलेमान निवासी अरसीनी गांव, हापुड़ यूपी व सूरज निवासी हरि नगर के रूप में हुई। समालखा थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह भी बस चालक हैं। करीब 15 दिन पहले यूपी के सीतापुर में बसों के आने-जाने को लेकर उनके साथ दूसरी बस के ग्रुप के लोगों ने मारपीट की थी। जिसकी रंजिश रखते हुए चारों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर मौका मिलने पर मच्छरौली के पास ढाबे के नजदीक बस के शीशे तोड़ने व मारपीट करने की वारदात को अंजाम दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed