फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused going to sell stolen bike in UP caught

Panipat News: चोरी की बाइक यूपी में बेचने के लिए जा रहा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Accused going to sell stolen bike in UP caught
-आरोपी ने भारत नगर में मकान के बाहर से 15 अक्टूबर को बाइक चोरी की थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सीआईए-2 ने नई अनाज मंडी गेट पर एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की। आरोपी चोरी की बाइक को यूपी में बेचने के लिए जा रहा था। आरोपी की पहचान रवि निवासी जगजीवन राम कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 15 अक्टूबर को भारत नगर में एक मकान के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे में थाना पुराना औद्योगिक में रोहतक निवासी भारत नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी रवि शनिवार को चोरी की बाइक को यूपी में बेचने के लिए जा रहा था। आरोपी रवि के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed