फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused arrested with stolen bike

Panipat News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with stolen bike
मतलौडा। थाना मतलौडा क्षेत्र के सींक गांव के खेतों में निर्माणाधीन मकान के बाहर से बाइक चोरी करने के मामले में एक को उरलाना चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संतोष झा निवासी बिहार समस्तीपुर को बुधवार शाम को सींक नाका से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। उरलाना चौकी इंचार्ज अनिल ने बताया कि बुधवार शाम को उरलाना चौकी पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि सींक नाका के पास युवक खड़ा है। तुरंत दबिश देकर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान संतोष झा निवासी समस्तीपुर बिहार बताई। आरोपी ने बताया कि उसने 13 जुलाई को सींक गांव में खेत पर एक निर्माणाधीन मकान से मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed