{"_id":"68decb99a457f7854a078374","slug":"accused-arrested-with-illegal-pistol-panipat-news-c-244-1-pnp1012-144858-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अवैध पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अवैध पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार
Fri, 03 Oct 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
समालखा। सीआईए-3 पुलिस टीम ने बुधवार शाम को समालखा थाना क्षेत्र के झट्टीपुर बस अड्डे से एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी झट्टीपुर निवासी विनीत उर्फ कोको के कब्जे से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सीआईए थ्री प्रभारी विजय ने बताया कि उनकी टीम बुधवार शाम को समालखा में नए बस अड्डे के पास थी। तभी सूचना मिली कि गांव झट्टीपुर निवासी विनीत उर्फ कोको के पास अवैध असला है। टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पिस्तौल व कारतूस फरवरी में अपने दोस्त रविंद्र उर्फ मीन्ना से 45 हजार रुपये में खरीदा था। रविंद्र उर्फ मीन्ना की मार्च महीने में हत्या हो गई थी। पूछताछ में आरोपी विनीत ने पुलिस को बताया वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए देसी पिस्तौल व रौंद को अपने साथ लेकर चलता था। संवाद