फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused arrested with illegal pistol

Panipat News: अवैध पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with illegal pistol
पानीपत। सीआईए वन ने देवीलाल पार्क के पास एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित पकड़ा है। सीआईए वन प्रभारी दीपक ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान जीटी रोड स्थित टोल टैक्स के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की एक युवक देवीलाल पार्क के पास अवैध हथियार लेकर खड़ा है। टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। यहां से एक युवक को हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान सुनील उर्फ शीलू निवासी डाहर के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने यह पिस्तौल करीब एक माह पहले अपने एक जानकार से खरीदा था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके खिलाफ पहले भी पानीपत, सोनीपत, करनाल व चंडीगढ में हत्या, जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट के सात मामले दर्ज हैं। वह एक साल पहले सोनीपत जेल से बेल पर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed