फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused arrested for making obscene gestures to eight-year-old girl

आठ साल की बच्ची को अश्लील इशारे करने को आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for making obscene gestures to eight-year-old girl
पानीपत। चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक आठ साल की बच्ची को अश्लील इशारे करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्ची को कई दिन से परेशान कर रहा था। बच्ची ने इस बारे में अपने पिता को बताया। पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर केस दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार देर शाम को आरोपी को गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार सुबह उसका अस्पताल में मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर -25 निवासी पिता ने बताया कि वो पेशे से श्रमिक है। यहां फैक्टरी में काम करने वाला धर्मेंद्र उसकी आठ साल की बच्ची को परेशान कर रहा है। उसने रविवार को बच्ची को अश्लील इशारे किए। बृहस्पतिवार को बच्ची के साथ दोबारा ऐसी ही हरकत की गई। बच्ची ने इस बारे में उन्हें बताया। फिर आरोपी धर्मेंद्र की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

आरोपी को जेल भेज दिया है- एसएचओ
आरोपी बच्ची को अश्लील इशारे करता था। बच्ची ने इस बारे में अपने पिता को बताया था। शिकायत मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महिपाल सिंह, एसएचओ चांदनी बाग पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed