{"_id":"643effb61f681a867908b147","slug":"accused-absconding-for-five-years-arrested-in-murder-case-panipat-news-c-18-1-95674-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हत्या के मामले में पांच वर्ष से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हत्या के मामले में पांच वर्ष से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। नामुंडा में वर्ष 2018 में धर्मेंद्र की पीट कर हत्या करने व घर में घुसकर परिवार पर हमला करने के मामले में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी सुनील को सीआईए-2 ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया था। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में एक महिला आरोपी सहित आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सुनील की धरपकड़ के लिए पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी ठिकाने बदलकर छुप रहा था। उसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी सूरजभान, सुरेंद्र उर्फ चीनी, गीता, प्रदीप उर्फ बिट्टू्, अनुप, जितेंद्र उर्फ सूखा, प्रेम सिंह, ताराचंद निवासी नामुंडा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
थाना समालखा में महाबीर निवासी नामुंडा ने नौ जनवरी 2018 को शिकायत देकर बताया था कि उनका गांव निवासी लालचंद के परिवार साथ वर्ष 2011 में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी की रंजिश रखते हुए आरोपियों ने आठ जनवरी की देर शाम गली में उसके लड़के धर्मेंद्र की पीट कर हत्या कर दी व घर में घूसकर उनके उपर भी जानलेवा हमला करते हुए चोट मारकर मौके से फरार हो गए।