फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accountant of civil surgeon found corona positive

सिविल सर्जन का अकाउंटेंट कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगने के 19 दिन बाद कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
accountant of civil surgeon found corona positive
कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी सिविल सर्जन कार्यालय का लेखाकार कोरोना संक्रमित हो गया। लेखाकार ने 18 फरवरी को दूसरी डोज लगवाई थी। बुधवार को गले में खराश व दर्द होने के बाद उसने अपना कोरोना टेस्ट कराया तो शुक्रवार रात को आई रिपोर्ट में वो कोरोना संक्रमित मिला। डॉक्टरों ने उसको होम आइसोलेट कर दिया है, वहीं दूसरी ओर डॉक्टर लेखाकार की कोरोना रिपोर्ट की दोबारा जांच करवा रहे हैं। पानीपत में कोरोना वैक्सीन के बाद दोबारा कोरोना पॉजिटिव होने का ये पहला मामला है। लेखाकार के वैक्सीनेशन के बाद भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि प्रथम डोज से एंटीबॉडी बनना शुरू हो जाती है। दूसरी डोज से शरीर में एंटीबॉडी पूरी तरह से बन जाती है और शरीर संक्रमण से लड़ने पर सक्षम हो जाता है। अब वैक्सीनेशन की डोज के बाद भी संक्रमित होने का ये ही मतलब है कि वैक्सीन से शरीर में एंटीबॉडी सही से विकसित नहीं हुई। सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत लेखाकार नरेंद्र अरोड़ा ने 18 जनवरी को कोरोना वैक्सीन की पहली और 18 फरवरी को नरेंद्र ने दूसरी डोज लगवाई थी। बुधवार को उनको गले में दर्द व खराश हुई तो उन्होंने अपनी कोरोना जांच कराई। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उन्होंने इसकी सूचना सिविल सर्जन को दी। सिविल सर्जन ने रिपोर्ट की जांच के बाद दोबारा उनकी जांच करने के निर्देश दिए हैं। नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि वो होम आइसोलेट हैं। उनकी तबीयत सामान्य है। उन्होंने कोरोना की दोनों डोज लगवा ली हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वैक्सीन के बाद कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप हैं। सिविल सर्जन की ओर से सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों और फ्रंट लाइन कर्मचारियों को दूसरी डोज लगवाने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के बाद भी सतर्क रहें- डॉ. विरेंद्र
पहली डोज से शरीर में एंटीबॉडी बनना शुरू हो जाती है। दूसरी डोज शरीर की ताकत को और अधिक बढ़ा देती है। इसलिए दूसरी डोज आवश्यक है। वैक्सीनेशन से 100 प्रतिशत इम्युनिटी नहीं है। वैक्सीनेशन के बाद भी सतर्कता बहुत अधिक जरूरी है। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विरेंद्र ढांडा, इंचार्ज आईसीएन सेंटर, सिविल अस्पताल
सिविल सर्जन ने आईएमए की मीटिंग ली
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने सिविल अस्पताल में आईएमए की मीटिंग ली। मीटिंग में 45 निजी अस्पतालों के संचालक ने भाग लिया। मीटिंग में सिविल सर्जन ने बताया कि सोमवार को जिले में 5500 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। सिविल अस्पताल, सीएचसी और सभी पीएचसी पर कोरोना की वैक्सीन लगेंगी। सभी अस्पतालों को वैक्सीनेशन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने को कहा गया है।
रिपोर्ट को दोबारा कंफर्म कराएंगे- डॉ. वर्मा
लेखाकार ने वैक्सीन लगवाई थी। उनकी रिपोर्ट को दोबारा कंफर्म किया जा रहा है। इस रिपोर्ट में उनको कोरोना पॉजिटिव बताया जा रहा है।
डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed