फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accident, woman killed, eight injured while returning after mourning

शोक जताकर लौटते समय हादसा, महिला की मौत, आठ घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accident, woman killed, eight injured while returning after mourning
थर्मल। शोक जताकर लौटते समय हुए हादसे में महिला की मौत हो गई वहीं आठ लोग घायल हो गए। ये सभी एक ही परिवार के थे।
विज्ञापन

यह हादसा सोमवार को गांव कुराना के पास हुआ। दरअसल, सवारियां लेकर जा रहा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। उस पर सवार सभी सवारियां एक ही परिवार की थीं। ये बापौली के रहने वाले थे और ऑटो से रिश्तेदारी में हुए देहांत के बाद शोक व्यक्त करने गांव मातंड गए थे। वहां से लौटते वक्त गांव कुराना के पास हादसा हो गया। हादसे में ऑटो सवार महिला मीना (55 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची उरलाना चौकी पुलिस ने सभी घायलों को पानीपत के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। वहां से उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सड़क हादसों में दंपती और डिलीवरी ब्वॉय घायल
पानीपत। पानीपत में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक दंपती और एक डिलीवरी ब्वॉय घायल हो गए। पुलिस ने इन मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हलवाई अट्टा निवासी प्रवीन ने बताया कि वह स्विगी कंपनी में काम करता है। वह 20 मार्च को ऑर्डर लेकर महराणा जा रहा था। जब वह नहर बाइपास पहुंचा तो पीछे से एक कार चालक तेज रफ्तार में आया और टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में उसे गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। मामले में आठ मरला चौकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरा हादसा श्रीराम धर्म कांटे के पास हुआ। पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन नगर निवासी मोना देवी ने बताया कि वह 18 मार्च को स्कूटी पर सवार होकर पति के साथ घर जा रही थी। जब वह धर्म कांटे के पास पहुंचे तो एक बाइक चालक तेज रफ्तार में आया और सीधा टक्कर मार दी। हादसे में वे सड़क पर जा गिरे और आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं इस मामले में पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed