{"_id":"0cf5043014f580c0125862ee7e29450f","slug":"accident-two-died-two-injoured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली में घुसी बाइक, जीजा की मौत साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली में घुसी बाइक, जीजा की मौत साला घायल
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बरसत रोड स्थित भैंसवाल मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राली में मोटरसाइकिल घुसने से जीजा समेत दो की मौत हो गई और साला गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसी हादसे में एक दूसरी मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति और घायल हो गया। जीजा अपनी ससुराल मिलने आया था। हादसे के बाद तीनों परिवारों में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को शवगृह में रखवा दिया है और घायल साले को गंभीरावस्था के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। दोनों के शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हादसा मंगलवार रात करीब आठ बजे हुआ। बरसत रोड भैंसवाल मोड़ के नजदीक एक ट्रैक्टर-ट्राली में मोटरसाइकिल घुस गई। इसमें नरेंद्र उर्फ निंदर (26) निवासी फरमाणा-सोनीपत और कुलदीप (30) निवासी मोतीराम कॉलोनी की मौत हो गई और साला कुलदीप निवासी मोतीराम कॉलोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी हादसे में एक दूसरी मोटरसाइकिल सवार रणजीत निवासी अर्जुन नगर घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि मोतीराम कॉलोनी निवासी कुलदीप अपने जीजा नरेंद्र उर्फ निंदर और पड़ोसी दोस्त कुलदीप के साथ मोटरसाइकिल पर बाबरपुर नाले की तरफ जा रहे थे। बरसत रोड पर भैंसवाल के नजदीक उनकी मोटरसाइकिल आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई।
विज्ञापन
इसमें नरेंद्र निवासी फरमाना और पड़ोसी दोस्त कुलदीप की मौत हो गई। वहीं तीनों में से एक के दूसरी तरफ गिरने से दूसरी मोटरसाइकिल सवार रणजीत निवासी अर्जुन नगर घायल हो गया। वह बरसत रोड से अपनी मोटरसाइकिल पर घर वापस जा रहा था।
सूचना मिलने पर डीएसपी शहर जोगिंद्र राठी और एसएचओ सुरेश सैनी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को शवगृह में रखवाया और घायल कुलदीप और रणजीत को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर कुलदीप को गंभीरता के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे में मृत जीजा नरेंद्र अपनी ससुराल मिलने आया था। उसके दो बच्चे हैं। वह ससुराल आने के बाद अपने साले कुलदीप और उसके पड़ोसी दोस्त कुलदीप के साथ मोटरसाइकिल पर घूमने के लिए घर से निकला था।
हादसे की सूचना मिलने पर फरमाना से भी लोग पानीपत के लिए चल पड़े। वहीं मैनपाल के दामाद की मौत का समाचार सुनते ही हालत खराब हो गई। वह बेटे को भी ठीक से नहीं देख पाया था और दामाद का शव देखकर रोने से नहीं थम रहा। पड़ोसी कुलदीप के परिजनों का भी यहीं हाल है।
बरसत रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया है और बुधवार को शवों के पोस्टमार्टम कराए जाएंगे। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुरेश सैनी, प्रभारी, थाना शहर