फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident

उग्राखेड़ी मोड पर पांच फुट गहरे गड्ढे में गिरा युवक, हालत बिगड़ी तो अस्पताल ले जाते समय रास्त में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
accident
सनौली रोड पर बीएसएनएल की लाइन में आए फाल्ट को दूर करने के लिए गड्ढा खोद रहे युवक का उसी गड्ढे में पैर फिसल गया। जहां पर वह पूरा मिट्टी से ढक गया, स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला तो वह जीवित था, लेकिन अस्पताल लाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। तुला राम (27) पुत्र सुरेंद्र निवासी खुशी नगर, यूपी व हाल निवासी गोहाना रोड संजय कॉलोनी का रहने वाला था। वह मेहनत मजदूरी करता था। उसके पास तीन बच्चे है, जिनमें दो लड़की व एक लड़का है। शनिवार को उग्राखेड़ी के पास बीएसएनएल की लाइन में फॉल्ट आया था तो वह शनिवार को दोपहर साढे़ तीन बजे सनौली रोड स्थित उग्राखेड़ी मौड पर गड्डा खोद रहा था। साढे पांच फुट गड्डा होते वह बाहर निकला और रेस्ट करने के बाद जब वह वापस गड्ढे की चला तो उसका पैर फिसल गया , जिसके कारण वह मिट्टी सहित गड्ढे में गिर गया। जहां पर वह उपर तक मिट्टी से ढक गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे बाहर निकाला, हालांकि जब वह बाहर निकला तो उसके सांस चल रहे थे, लेकिन अस्पताल लाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed