फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident panipat

हादसे में बीटेक के दो छात्रों की मौत

Tue, 18 Aug 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Tue, 18 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खलीला और दीवाना के बीच नारायण जाने वाली सड़क पर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में बीटेक के दो छात्रों की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजन एक ही गांव के एक के बाद एक दो युवकों की मौत के बाद भी कार चालक पर कोई कार्रवाई न होने पर भड़क गए। परिजनों के भड़कने पर सिविल अस्पताल में हादसा स्थल पर पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंचे और परिजनों को आश्वासन देकर शांत किया।

नारायणा गांव निवासी रवि और सोनू की मोटरसाइकिल एक कार से टकरा गई। इसमें सोनू की मौके पर ही मौत हो गई और परिजनों ने रवि को पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर सोमवार सुबह रवि ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गांव के एक के बाद एक दो युवकों की मौत के बाद भी पुलिस के आरोपी कार चालक पर कोई कार्रवाई नहीं करने पर परिजन भड़क गए। परिजन रवि के शव को शवगृह में रखवाकर एसपी आवास पहुंचे। यहां पर एसपी से नहीं मिल सके और कोठी में तैनात कर्मियों ने परिजनों को पहाड़े पढ़ाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन एसपी की कोठी से सीधे सिविल अस्पताल पहुंचे और पुलिस अधिकारियों की हादसे और उसके बाद कार चालक पर कार्रवाई के मामले में अनदेखी बरतने का रोष व्यक्त किया। परिजनों ने पुलिस की अनदेखी के विरोध में सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।

परिजनों के गुस्से में होने पर डीएसपी मुख्यालय सुरेंद्र सिंह सिविल अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने यहां पर परिजनों की पूरी बात सुनी और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। परिजनों ने बताया कि नारायण निवासी रवि व सोनू बीटेक के छात्र थे और वे 14 अगस्त को मोटरसाइकिल पर गांव जा रहे थे।

खलीला-दीवाना सड़क पर एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें सोनू की मौके पर ही मौत हो गई और रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसको पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि समालखा पुलिस इतने बड़े हादसे में भी कार्रवाई नहीं कर रही। परिजनों के गुस्से को देखते हुए समालखा डीएसपी गोरखपाल और एसएचओ रवि खुंडिया गांव में पहुंचे और परिजनों का पक्ष सुनकर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

परिजन सुबह ही एसपी के आवास पर पहुंच गए। थाना पुलिस के बाद एसपी के दरबार में भी मायूसी मिलने पर परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। गांव के पंचायती बिजेंद्र और डॉ. वीरेंद्र ने कहा कि पुलिस अधिकारी एक्सीडेंट के मामले में कार चालक को बचाने की कोशिश कर रही है।


पुलिस सब कुछ जानकर भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस इसमें उचित कार्रवाई नहीं करती है तो वे सब सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इस मौके पर राजकुमार, शिवकुमार और मा. रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed