फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident in Panipat: Truck hits bike, driver's neck gets separated from torso after getting entangled in wires

पानीपत में दिल दहलाने वाला हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तारों में उलझकर चालक की गर्दन धड़ से अलग

Wed, 25 Jun 2025 11:49 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 25 Jun 2025 11:49 AM IST
सार

पानीपत में बारिश के कारण इलाके में एक बिजली का पोल टूट गया था, जिससे तार सड़क पर लटक रहे थे। आशीष जब आसन कलां गांव के पास से गुजर रहा था, तभी उसकी बाइक लटकते तारों में उलझ गई।

विज्ञापन
accident in Panipat: Truck hits bike, driver's neck gets separated from torso after getting entangled in wires
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत के मतलौडा क्षेत्र में आसन गांव के पास बिजली की तार में उलझकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की गर्दन धड़ से अलग हो गई। जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक आढ़ती के पास ड्राइवर था और वीरवार को मतलौडा से पानीपत आ रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


हादसा मतलौडा क्षेत्र में आसन गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मतलौडा निवासी आशीष शर्मा अंसल निवासी जगदीश बंसल की आढ़त पर ड्राइवर थे। वह वीरवार को करीब साढ़े 8 बजे मोटरसाइकिल लेकर मतलौडा से पानीपत आ रहे थे। आसन गांव के पास एक कंटेनर में उलझकर बिजली के तार लटके हुए थे। जैसे ही आशीष वहां पर पहुंचा तो वह बिजली के तार की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि आशीष की गर्दन धड़ से बिल्कुल अलग हो गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन




आसपास के राहगीरों ने इसकी सूचना तुरन्त ही पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी इसकी सूचना दी। हादसे में आशीष की मौत होने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तुरन्त नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस ने कंटेनर को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed