{"_id":"64ff7185ad019f9d980a1bf8","slug":"accident-in-panipat-bike-riding-medical-store-operator-dies-in-collision-with-tractor-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Panipat: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Panipat: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, दोस्त घायल
Tue, 12 Sep 2023 01:29 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:29 AM IST
सार
काबड़ी रोड फ्लाईओवर पर हादसा हुआ। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा है। मृतक सोनीपत के नयाबांस गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में काबड़ी रोड फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों मेडिकल स्टोर बंद करने के बाद वापस घर जा रहे थे। पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसा रविवार रात का है।
विज्ञापन
खुखराना गांव निवासी तेजवीर ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। रविवार रात शाम साढ़े छह बजे गांव काबड़ी से रामलाल चौक की तरफ जा रहा था। वह काबड़ी रोड फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसका भतीजा राहुल (26) निवासी नयाबांस, सोनीपत व उसका दोस्त मोहित बाइक पर मिले। वे भी रामलाल चौक की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
वे दोनों फ्लाईओवरों पर पहुंचे तो पुराने उपायुक्त भवन की तरफ से एक ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में आया और उसने सामने से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उसने दोनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एक साल पहले हुई थी शादी, पत्नी छह माह की गर्भवती
राहुल की एक साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है। राहुल दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई साहिल है। पिता रामनिवास खेताबाड़ी करते हैं। राहुल का पानीपत में मेडिकल स्टोर था। वह मेडिकल स्टोर बंद कर अपने घर जा रहा था।
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। -नरेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना