फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   AAP, mandi, panipat, haryana

किसानों ने आप के नेताओं को सुनाई खरी-खरी

Sat, 22 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 22 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
AAP, mandi, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। अनाज मंडी में किसानों की समस्याओं को जानने पहुंचे आम आदमी पार्टी ने नेताओं को किसानों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। किसानों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को लताड़ लगाते हुए राजनीति ने करने की सलाह दी। किसानों ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए उन्हें किसान विरोधी करार दिया। किसानों के गुस्से को देख आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी उल्टे पांव खिसक गए।
विज्ञापन


शनिवार को आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता अनाज मंडी में किसानों से धान के उठान व बिक्री के बारे में जानकारी लेने पहुंचे। आम आदमी पार्टी के नेताओं की उम्मीद के खिलाफ उनका मंडी में स्वागत हुआ। किसानों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के सामने ही अरविंद केजरीवाल मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। पार्टी के नेताओं ने किसानों को समझाने की कोशिश की व खुद को किसानों का हमदर्द बताया। किसानों ने नेताओं की एक न सुनी और जल्द वापस लौट जाने का इशारा कर दिया। किसानों ने नेताओं के सामने ही उनकी पार्टी को चोर करार देते हुए कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है, वहां सरकार ने किसानों के लिए क्या किया है। पंजाब में भी आप के पांच सांसद है। किसी भी सांसद ने संसद में किसानों के लिए आवाज नहीं उठाई।
विज्ञापन


किसानों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि केजरीवाल पंजाब में जाकर हरियाणा को पानी देने का विरोध करते हैं। केजरीवाल की नीतियां किसान विरोधी हैं। किसानों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं की एक न सुनी। किसानों के गुस्से व नाराजगी को देखते हुए आप नेता उल्टे पांव लौट गए। इस मौके पर आप के स्थानीय नेता शोयब आलम, जय प्रकाश गर्ग, अनिल हिंदुस्तानी, सुरेश जांगड़ा, अनिल पांडेय, कुलदीप शर्मा, पिंकी सिंह, रामफल चमराड़ा, सुरेश नारायणा, दीपक बग्गा व रीना देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed