फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Aam Aadmi Party came forward in support of the farmers

Panipat News: किसानों के समर्थन में आगे आई आम आदमी पार्टी

Sat, 27 Sep 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 27 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party came forward in support of the farmers
सीएम के नाम जिला समाज कल्याण अ​धिकारी जयपान हुड्डा को ज्ञापन सौंपते आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। आम आदमी पार्टी प्रदेश के बाढ़ पीड़ित किसानों के समर्थन में आगे आ गई है। कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड पर लालबत्ती चौक से जिला सचिवालय तक प्रदर्शन कर जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र अहलावत ने प्रदर्शन की अगुवाई की।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने हजारों परिवारों विशेष रूप से किसानों और ग्रामीण समुदायों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। उनकी आजीविका, फसलें, धर और पशुधन को भारी क्षति पहुंची है। प्रदेश में सरकार ने अपेक्षाकृत मुआवजा नहीं दिया है। जबकि पड़ोसी प्रदेश पंजाब में पूरा मुआवजा दिया है। उन्होंने फसल नुकसान के लिए मुआवजा प्रति एकड़ 20 हजार करने की मांग की। घरों के पुनर्निर्माण के लिए 10 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए। पंजाब सरकार ने जिसका खेत उसका रेत योजना बनाई है। 25 नवंबर तक रॉयल्टी फ्री कर किसानों को बाढ़ के कारण खेत में आए मिट्टी, बालू रेत को किसानों द्वारा उठाने की अनुमति दी है। प्रदेश में भी इस योजना को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जमा रेत या मिट्टी चने की अनुमति बिना रॉयल्टी के दी जाए, ताकि किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके। मुआवजा राशि को ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से तुरंत और पारदर्शी तरीके से वितरित किया जाए। इस मौके पर लोकसभा के सचिव अजय सिंगला, जिलाध्यक्ष जसबीर जस्सा, सुखबीर मलिक, योगेश कौशिक, मनीष मराठा, डॉ. नरेंद्र जसिया, प्रीतपाल खेड़ा, संदीप प्रजापति, विकास अग्रवाल व नीलम प्रणामी मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed