{"_id":"65d3d54d534bd805e3079c94","slug":"a-young-man-who-was-suspicious-on-the-roadside-was-hit-by-a-car-died-panipat-news-c-244-1-pnp1004-113987-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रोड साइड में लघुशंका कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रोड साइड में लघुशंका कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत।
रिसालू फ्लाईओवर के पास रोड किनारे बाइक रोक कर लघुशंका कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
थाना सेक्टर 29 पुलिस को दी शिकायत में नवाब निवासी मतलौडा ने बताया कि वह अपने चाचा के लड़के कुलदीप के साथ रविवार शाम करीब 7:00 बजे बाइक पर सवार होकर गांव सिवाह से गांव रिसालू अपनी बुआ संतोष के पास गए थे । जब वे वापसी में अपने गांव मतलौडा जा रहे थे और रिसालू फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो कुलदीप को रोड की साइड में खड़ा होकर लघुशंका करने लगा। इस दौरान एक कार ड्राइवर अपनी कार को तेज गति व लापरवाही से चलाता हुआ आया और कुलदीप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कुलदीप रोड पर ही गिर गया। इस हादसे में उसे काफी चोट लगी। राहगीरों ने कुलदीप को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने कार का नंबर नोट कर लिया था। कार का ड्राइवर भीड का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।