फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man was duped of Rs 2.48 lakh on the pretext of investment.

Panipat News: निवेश का झांसा देकर युवक से 2.48 लाख की ठगी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
A young man was duped of Rs 2.48 lakh on the pretext of investment.
पानीपत। हरिनगर के एक मयंक चौरसिया दोगुना लाभ कमाने के चक्कर में साइबर ठगी के शिकार हो गए। ठगाें ने झांसे में लेकर उनसे करीब 2.48 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर अपराध थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हरिनगर के मयंक चौरसिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दिसंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा था। इसमें कम समय में पैसा दोगुना करने का दावा किया गया था। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उनको ट्रस्टिड गेम नाम के एक टेलीग्राम चैनल पर जोड़ा गया। उनो एक वेबसाइट पर पंजीकरण और उनको वर्चुअल वॉलेट बनाया। उन्होंने अपने और अपनी माता के अलग-अलग बैंक खातों से 29 बार यूपीआई के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए। उसने तीन से 30 दिसंबर तक 2.48 लाख रुपये निवेश किए। उसकी वेबसाइट के वर्चुअल वॉलेट में पैसे तो दिख रहे थे, लेकिन जब उन्होंने उन्हें निकालना चाहा तो ठगों ने और पैसों की मांग शुरू कर दी। उन्होंने मैसेज किए तो कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने 1930 हेल्पलाइन पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। साइबर अपराध थाना के प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधान पर धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन



ये बरतें सावधानी
सोशल मीडिया पर पैसा दोगुना करने वाले लुभावने विज्ञापनों से बचना चाहिए। अज्ञात चैनल पर निवेश की सलाह मिलती है तो उससे बचकर रहें। किसी के साथ धोखाधड़ी होती है तो तुरंत 1930 डायल या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed