{"_id":"69a9f4046af748f0e8089415","slug":"a-young-man-travelling-in-a-car-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153236-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की गई जान
विज्ञापन
इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर नौल्था आईटीआई के पास गोहाना की तरफ से आ रही एक कार को अज्ञात वाहन की ओवरटेक के चक्कर में टक्कर लगने से कार चालक युवक की मौत हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहगीरों ने क्षतिग्रस्त कार की खिड़की तोड़ कर चालक को बाहर निकाल। थाना इसराना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सोनीपत के शामड़ी गांव के सुमित ने बताया कि वे करीब 15 साल से अपनी मां व छोटे भाई कपिल शर्मा के साथ अपने मामा के घर नौल्था रह रहे हैं। उनका छोटा भाई कपिल शर्मा बुधवार शाम को अपनी कार से गोहाना से नौल्था आ रहा था। हाईवे पर नौल्था आईटीआई के पास उसके भाई की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह अपने वाहन समेत भाग गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
राहगीरों ने क्षतिग्रस्त कार की खिड़की तोड़कर सुमित को बाहर निकाला। उनको इसराना के पास एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सकों ने कपिल शर्मा को मृत घोषित कर दिया। थाना इसराना के प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।