{"_id":"61673e48fba9ea223d3fbd8d","slug":"a-young-man-practicing-in-the-gym-was-attacked-with-a-sword-panipat-news-knl864304138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम में अभ्यास कर रहे युवक पर तलवार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम में अभ्यास कर रहे युवक पर तलवार से हमला
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 12 स्थित एक जिम में अभ्यास कर रहे युवक पर उग्राखेड़ी गांव के दो नाजमद समेत 12 हमलावरों ने मिलकर तलवार से हमला कर दिया। आरोपियों ने सिर, कमर और हाथ पर छह से अधिक वार किए। स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे छुड़ाया और सामान्य अस्पताल में पहुंचाकर इलाज कराया।
किशनपुरा निवासी करन शर्मा ने बताया कि दिल्ली में जिम ट्रेनर का कोर्स कर रहा है। वह शाम के समय सेक्टर 12 में ट्रांसफॉरमेशन्स जिम में अभ्यास करने के लिए जाता है। वह सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे जिम में अभ्यास करने के लिए गया था। इसी बीच रजत मलिक ने उसे आवाज लगाई। उसने पीछे घूमकर देखा तो रजत ने सिर में तलवार मारी। वहीं साहिल मलिक ने उसके हाथ पर वार किया। वह जिम से छूटकर गेट की तरफ से भागा तो बाहर आरोपियों के 10-12 साथी खड़े हुए थे, उन्होंने उसे पकड़ लिया और उस पर डंडों से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे छुड़ाया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
आरोपियों ने पहले घायल करन की मां के पास कॉल किया और उन्हें करन से बात कराने की बात कही। मां ने कहा कि वह एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है, दोपहर दो बजे जाकर बात कराएंगी। इतना कहते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर की और फोन पर अपशब्द कहे, जिसके बाद उन्होंने कॉल को कट कर दिया।
विज्ञापन
घायल करन ने बताया कि तीन से चार दिन पहले दोस्त उनकी बाइक मांगकर लेकर गया था। दोस्त का आरोपियों के साथ भिड़ंत हो गई थी। जिस वजह आरोपियों की बाइक का ग्लास टूट गया था। दोस्त ने उसे कॉल किया और उसने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया और दोस्त की तरफ से गलती मांगी, लेकिन वह नहीं माने। उन्हें आशंका है कि इसी रंजिश के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है।
घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148,149,323,506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी