Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man leaving the gym was attacked, Rs 95,000 and a gold chain were looted.

Panipat News: जिम से निकले युवक पर हमला, 95 हजार रुपये और सोने की चैन लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
A young man leaving the gym was attacked, Rs 95,000 and a gold chain were looted.
- इसराना थाना क्षेत्र के पूठर गांव निवासी युवक ने दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। थाना इसराना क्षेत्र के गांव पूठर में जिम से लौट रहे कार सवार जसबीर व उसके साथी मनदीप पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। युवकों ने कार के शीशे तोड़ दिए। मारपीट कर 95 हजार रुपये और गले से सोने की चैन लूट ली। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जसबीर ने बताया कि वह शुक्रवार को अपनी कार से बुआना लाखू स्थित जिम में गए थे। जहां से लौटते समय गांव के रास्ते में सुमित, ओमा, नीटू ने उसके शीशे में डंडा मारकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर उनके पास से 95 हजार रुपये और गले से सोने की चेन लूट ली और धमकी देकर भाग गए। जसबीर का कहना है कि आरोपी पहले भी उन पर हमला कर चुके हैं। उनकी गांव में जोहड पर कब्जा करने के लिए कहासुनी हुई थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- महीपाल, प्रभारी थाना इसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed