फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man died of electrocution while repairing a house; FIR lodged against SE, SDO and JE.

Panipat News: मरम्मत कर रहे युवक की करंट से मौत एसई एसडीओ व जेई पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
A young man died of electrocution while repairing a house; FIR lodged against SE, SDO and JE.
मतलौडा। मतलौडा क्षेत्र के सींक गांव में खंभे पर लाइन ठीक करते हुए करंट लगने से प्राइवेट व्यक्ति राजेश (40) नाम के की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली निगम के एसडीओ, जेई और एसई समेत अन्य अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि बिजली निगम का कर्मचारी उन्हें घर से बुलाकर ले गया और बिना सुरक्षा उपकरण के खंभे पर चढ़ा दिया। मतलौडा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एसई, एसडीओ और जेई समेत कई अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सींक गांव के महेंद्र मलिक ने बताया कि उनका भतीजा राजेश बिजली निगम में काम कर चुका था। कुछ वर्ष पहले उसने काम छोड़ दिया था। निगम के अधिकारी उससे निजी तौर पर काम कराते थे। उनके घर पर बुधवार को एक कर्मचारी आया और राजेश को अपने साथ ले गया। कर्मचारी ने राजेश को एंचरा खुर्द जाने वाली लाइन को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उसने शिकायत निवारण कर्मचारी, शिफ्ट अटेंडेंट, लाइनमैन, जेई, एसडीओ, एसई को भी इसकी जानकारी दी। कर्मचारी के कहने पर उसने लाइन ठीक करना शुरू कर दिया। इसी बीच करंट लगने से राजेश खंभे से नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बिजली निगम के कर्मचारी ने उन्हें इसराना के एक अस्पताल में दिखाया। जहां से उन्हें नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। राजेश की रास्ते में ही मौत हो गई। उनका आरोप है कि इसके पीछे बिजली निगम कर्मचारी की संयुक्त लापरवाही, आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन न करने और उचित सावधानी न बरतने के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed