फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man died of electric shock while removing the mobile charger

Panipat News: मोबाइल का चार्जर निकालते समय करंट से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
A young man died of electric shock while removing the mobile charger
- 12 घंटे पहले शाहजहांपुर से भाई के पास पानीपत आए थे राजीव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली (पानीपत)। अधमी गांव में मोबाइल का चार्जर निकालते समय करंट लगने से राजीव (21) की मौत हो गई। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले थे और 12 घंटे पहले पानीपत अपने भाई के पास आए थे।


शाहजहांपुर के चक कान्हू सिंघौली गांव निवासी सुभाष ने बताया कि वह पानीपत में एक फैक्ट्री में काम करते हैं और अधमी गांव में किराये पर रहते हैं। उनके भाई राजीव पहले उनके साथ काम करते थे। एक साल पहले राजीव वापस चले गए। वे शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पानीपत आए थे।
विज्ञापन

शाम को उसे भाई व अन्य साथियों के साथ काम पर जाना था। रात को करीब आठ बजे फैक्ट्री जाने के लिए उन्होंने अपना मोबाइल चार्जर से हटाया तो करंट लग गया जिससे बिजली बोर्ड ही उसके ऊपर गिर गया। करंट लगने से राजीव बेसुध हो गए। तुरंत उन्हें नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सनौली थाना पुलिस के प्रभारी संदीप ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed