{"_id":"692dfb7cfa91a9227208f46d","slug":"a-young-man-died-after-consuming-a-poisonous-substance-and-was-rushed-to-the-hospital-panipat-news-c-244-1-pnp1012-148046-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जहरीला पदार्थ खाकर अस्पताल पहुंचा युवक, तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जहरीला पदार्थ खाकर अस्पताल पहुंचा युवक, तोड़ा दम
Tue, 02 Dec 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
मृतक देवेंद्र का फाइल फोटो। परिजन
इसराना। मानसिक रूप से बीमार युवक देवेंद्र (33) निवासी बलाना ने शनिवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद युवक सीधे अस्पताल पहुंचा और चिकित्सक को बताया कि उसने जहर खा लिया। यह सुनकर तुरंत उसका उपचार शुरू कर दिया गया। लेकिन युवक ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
गांव के रविंद्र ने बताया कि उनका भाई देवेंद्र मानसिक रूप से परेशान थे। शनिवार को उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और इसराना के एक निजी अस्पताल में पहुंचकर खुद चिकित्सकों को इसकी सूचना दी। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद वह भी मौके पर पहुंच गए जहां पर उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने किसी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। थाना इसराना प्रभारी महिपाल ने बताया कि जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत हुई है।