फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man committed suicide by jumping in front of a train

Panipat News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by jumping in front of a train
पानीपत। दिल्ली-पानीपत रेल लाइन पर एनएफएल अंडरपास के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मामला दिल्ली-पानीपत रेल लाइन पर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि थाने में सूचना मिली कि एनएफएल अंडर पास के पास एक युवक दिल्ली से पानीपत आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक का क्षत विक्षत शव रेलवे लाइन पर काफी दूर तक बिखर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आस-पास मौजूद लोगों नले बताया कि जिस समय ट्रेन आ रही थी तो युवक लाइन के पास खड़ा था। वह ट्रेन के साथ दौड़ने लगा और फिर अचानक वह ट्रेन के आगे कूद गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। जिस कारण शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed