फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man committed suicide by hanging himself in Vikas Nagar

Panipat News: विकास नगर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself in Vikas Nagar
पानीपत। विकास नगर में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसकी पत्नी व ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उसके पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें ससुरालियों पर प्रताड़ना की बात कही गई है। सेक्टर-29 औद्योगिक थाना ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विनय ने पुलिस को बताया कि वह जींद जिले के शामलो कलां गांव का है। उसके भाई नवीन कुमार ने करीब सात साल पहले डाडोला गांव की पूजा के साथ आपसी रजामंदी के साथ शादी की थी। आरोप लगाया कि नवीन को उसकी ससुराल के लोग उसे तंग करने लगे। पूजा भी अपने घर नहीं रहती थी। नवीन इसी विवाद के चलते करीब पांच माह पहले विकास नगर में किराये पर रहने लगा था। पूजा, उसके पिता श्याम लाल व बुआ श्यामो ने नवीन के साथ कई बार मारपीट की मारने की धमकी दी। उक्त लोगों ने उसको काफी बेइज्जत किया। उसने इनसे तंग आकर अपने कमरे में शुक्रवार रात करीब आठ बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विनय ने बताया कि नवीन ने एक दिन पहले ही उसे फोन कर सारी बात बताई थी। उसने कमरे पर जाकर देखा तो उसके पास से सुसाइड नोट मिला। उसमें ससुरालियों की प्रताड़ना के बारे में लिखा है। जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। इस मामले में पूजा समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed