फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A thug posing as a know-it-all cheated a young man for Rs 2.44 lakh

Panipat News: जानकार बन ठग ने युवक से ठगे 2.44 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
A thug posing as a know-it-all cheated a young man for Rs 2.44 lakh
पानीपत। गांव दरियापुर के युवक को साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। ठग ने जानकार बनकर सोशल मीडिया पर उसे मैसेज किया था। ठग ने उसे कहा कि वह पुर्तगाल में है और उसे आठ लाख रुपये भेज रहा है, वापस लौटने के बाद ले लेगा। फिर ठग ने उससे अपने खाते में 2.44 लाख रुपये डलवा लिए। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में दरियापुर गांव निवासी बुद्धराम ने बताया कि 21 सितंबर को उसकी फेसबुक आईडी पर अमन कश्यप नाम से एक मैसेज आया। उसने खुद को उसके गांव का निवासी बताया। उसने कहा कि वह पुर्तगाल में है। 24 सितंबर को उसने कहा कि वह उसे 8 लाख रुपये भेज रहा है, जिन्हें वह भारत वापस लौटकर ले लेगा। इसके बाद उसने फर्जी रसीदे भेज दी। कुछ देर बाद उसके फोन पर एक कॉल आई। कॉल पर व्यक्ति ने कहा कि वह वेरिफिकेशन विभाग से बात कर रहा है। आपने विदेश से आठ लाख रुपये मंगवाए हैं, आपके खाते में अगले 24 घंटे में पहुंच जाएंगे। कुछ देर बाद अपने आपको अमन कश्यप बताने वाले ने कहा कि एजेंट को 2.5 लाख रुपये अपने एजेंट को अर्जेंट भेजने हैं, तुम उसे भेज दो। इसके बाद उसे व्हाट्सएप पर खाता नंबर भेजा गया। अलग-अलग बार में 2.44 लाख रुपये भेज दिए। बाद में पता लगा कि अज्ञात लोगों ने उसके साथ आनलाइन ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed