{"_id":"68800289ebda24b33106fc63","slug":"a-three-year-old-girl-covered-a-distance-of-three-kilometres-in-three-hours-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140719-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तीन घंटे में तीन किमी दूर पहुंच गई तीन साल की बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तीन घंटे में तीन किमी दूर पहुंच गई तीन साल की बच्ची
विज्ञापन
फैक्ट्री में खेलते हुए हो गई थी लापता, पुलिस ने ढूढ़ लिया
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र में एक फैक्ट्री में खेलती हुई तीन साल की बच्ची लापता हो गई। परिजनों इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। चार घंटे में ही बच्ची को फैक्ट्री से करीब तीन किमी दूर से बरामद कर लिया। थाना चांदनी बाग में सोमवार को एक दंपत्ती ने आकर सूचना दी थी कि वह मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। वह थाना चांदनी बाग क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर अपने तीन बच्चों छह व आठ साल के बेटे व तीन साल की बेटी के साथ रहते हैं। पति-पत्नी दोनों ही फैक्ट्री में काम करते हैं। सोमवार दोपहर को वह फैक्ट्री में काम कर रहे थे और उनके बच्चे भी वहीं खेल रहेे थे। इसी बीच तीन साल की बच्ची लापता हो गई।
थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप ने बताया कि तुरंत बच्ची की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बच्ची रिसालू रोड पर अकेले जाती दिखी। पुलिस टीम ने रिसालू रोड पर विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज चेक करने के साथ राहगीरों से पूछताछ करते हुए तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाग फैक्ट्री के करीब तीन किमी आगे से सकुशल बरामद कर लिया।