फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A sports stadium will be built on the vacant land of the Artillery Parade.

Panipat News: तोपखाना परेड की खाली जमीन पर बनेगा खेल स्टेडियम

Sun, 18 Jan 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 18 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
A sports stadium will be built on the vacant land of the Artillery Parade.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड तोपखाना परेड की जमीन पर खेल स्टेडियम का निर्माण करेगा। यहां खिलाड़ियों के रहने के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। इस प्रस्ताव को सिरे चढ़ाने के लिए जल्द बोर्ड बैठक में प्रस्ताव अध्यक्ष के समक्ष रखा जाएगा ताकि मान्यता मिलते ही इसके स्वरूप को लेकर कार्यवाही आरंभ हो सके, वहीं खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए विशेषज्ञ कोच भी रखे जाएंगे।
मौजूदा समय में कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन छह स्कूल हैं। इनमें एक स्कूल दिव्यांग बच्चों के लिए है। इसमें आरएचए परेड का सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोकि तोपखाना में है, वहीं आरएचए परेड में प्राइमरी स्कूल, बीसी बाजार में मिडिल स्कूल, बीआई बाजार में हाई स्कूल, और रुट्स पब्लिक स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए विशेष कक्षाएं भी लगाई जा रही हैं जबकि वात्सल्य स्कूल के दिव्यांग बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। कुछ बच्चे गुरुग्राम के संस्थानों में प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल स्टेडियम में होंगी ये सुविधाएं
खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इनमें प्रशिक्षण मैदान, बैठने के लिए सीटें, रैंप, लिफ्ट, प्रकाश व्यवस्था, स्कोरबोर्ड, वीआईपी खंड, ड्रेसिंग रूम, शौचालय, पेयजल, प्राथमिक उपचार कक्ष और इनडोर स्टेडियम आदि जैसी अतिरिक्त व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed