फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A small negligence can cost lives

Panipat News: छोटी सी लापरवाही जान पर भारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
A small negligence can cost lives
पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन और इसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में कई दर्दनाक ट्रेन हादसे लोगों की लापरवाही की वजह से हुए हैं। छोटी-छोटी लापरवाही भरे कदम जैसे ट्रैक पार करना, चलती ट्रेन में चढ़ना-उतरना या इयरफोन लगाकर सफर करना।
विज्ञापन

यही ट्रेन हादसों की मुख्य वजह बन रहे हैं। जीआरपी और आरपीएफ के आंकड़ों के अनुसार पानीपत में एक दिसंबर 2024 से 31 मई 2025 तक 39 लोगों ने अपनी लापरवाही से ट्रेन हादसों में अपनी जान गवाई है। ये हादसे गवाह हैं कि लोग किस तरह लापरवाही से जान खो देते हैं। सबसे ज्यादा हादसे मई महीने में हुए।
विज्ञापन

जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर जागरूकता के लिए स्टेशन पर पोस्टर, एनाउंसमेंट और ऑडियो विजुअल क्लिप्स के माध्यम से लोगों को सुरक्षा नियमों की जानकारी भी दी जाती है बावजूद इसके लोग मनमानी करते हैं। लोग स्वयं सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते। चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश करते हैं। ट्रैक के बिल्कुल पास मोबाइल या इयरफोन का इस्तेमाल करते हैं। लोगों को नियमों को बोझ नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा का साधन समझना चाहिए। एक छोटी सी गलती परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed