{"_id":"68cc61cb6cfc064d200a04ef","slug":"a-six-year-old-boy-pleads-for-help-with-his-upbringing-panipat-news-c-244-1-pnp1001-143967-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: छह साल के बच्चे ने पालन पोषण में मदद की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: छह साल के बच्चे ने पालन पोषण में मदद की लगाई गुहार
Fri, 19 Sep 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जनता समाधान शिविर में छह साल के बच्चे ने अपने पालन पोषण की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि मां की मौत के बाद वह दादा-दादी के पास रह रहा है। उसे आगे पढ़ाई के लिए सहयोग की जरूरत है। प्रशासन ने उनको हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। वहीं समाधान शिविर में इसके समेत 50 लोगों ने अपनी समस्या रखी।
जनता समाधान शिविर वीरवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर लगाया। जिसकी अध्यक्षता नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संजय ने की। उनके साथ डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने पुलिस से संबंधित समस्या सुनी। आर्यन ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनकी मां की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने दादा-दादी के पास रह रहे हैं। उनकी आयु छह साल है। पालन पोषण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पेंशन बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया था। ताकि वह स्कूल जाकर शिक्षा ग्रहण कर सके।रीता वासी कच्चा कैंप ने बीपीएल श्रेणी के तहत प्रशासन से राशन उपलब्ध कराने की मांग की। सतबीर वासी चंदौली ने बाबरपुर मंडी तक सड़क निर्माण करने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि सड़क टूटने के कारण किसानों मंडी तक आने में परेशानी होती है। उषा रानी वासी वार्ड-3 ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने की मांग की।
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने कहा कि जनता समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत को पूरी गंभीरता से सुना जा रहा है। अधिकारी भी उसी गंभीरता के साथ समाधान करना तय करें। इसकी हर सप्ताह शुक्रवार को समीक्षा की जाती है। एसडीएम इसराना नवनीत नैन ने कहा कि कोई भी समस्या ज्यादा बड़ी नहीं हैं। इनका समाधान विभागाध्यक्ष के स्तर पर संभव है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा ने कहा कि जनता समाधान शिविर से लोगों में विश्वास की भावना मजबूत हुई है।