{"_id":"6a2dc5a26b9b52d8db062a75","slug":"a-silver-chhatra-ceremonial-umbrella-and-foreign-currency-were-found-in-the-donation-box-panipat-news-c-18-1-knl1004-927489-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दानपात्र में चांदी के छत्र और विदेशी मुद्रा मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दानपात्र में चांदी के छत्र और विदेशी मुद्रा मिली
Sun, 14 Jun 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना धाम बाबा श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं ने इच्छा पूरी होने पर एकादशी पर भरपूर दान दिया। दानपात्र में चांदी का छत्र, बांसुरी, आंख और विदेशी मुद्रा भी मिले हैं। छह नंबर दानपात्र से पहले दिन गिनती में 44.30 लाख रुपये की नकदी निकली है।
इसके बाद मंदिर में अब 24 दानपात्र और खोले जाएंगे। मंदिर में पहली बार ग्रामीणों के सामने दानपात्र से नकदी को निकाला गया है। ग्राम पंचायत सरपंच की मौजूदगी में लगातार दूसरे दिन गिनती शुरू कर दी गई है। सारे पैसे का हिसाब लिखकर बैंक को सौंपा सोने-चांदी के आभूषणों का वजन कराया जाएगा।
ग्राम पंचायत सरपंच सतीश छौक्कर ने बताया कि यहां चढ़ने वाले दान के एक-एक रुपये का पूरा हिसाब लिया जाएगा। ग्राम पंचायत की मौजूदगी में सभी दानपात्रों की गिनती की जाएगी। ग्रामीण भूषण नंबरदार और नीटू छौक्कर की ग्रामीणों द्वारा दानपात्र में नकदी की गिनती की ड्यूटी लगाई गई है।