फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A retired man was duped of Rs 4.10 lakh on the pretext of getting him a teaching job.

Panipat News: शिक्षक लगवाने का झांसा देकर सेवानिवृत व्यक्ति से 4.10 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
A retired man was duped of Rs 4.10 lakh on the pretext of getting him a teaching job.
सनौली। जलालपुर गांव के कोर्ट से सेवानिवृत एक व्यक्ति के साथ उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.10 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

जलालपुर गांव के बनारसी दास ने बताया कि वह कोर्ट से सेवानिवृत हैं। उनकी पानीपत कोर्ट में मेरठ की शास्त्री कॉलोनी के सुबोध त्यागी के साथ बातचीत हुई थी। उन्होंने खुद को मेरठ में शिक्षक बताया था और कई लोगों को सरकारी नौकरियां लगवाने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे कपिल त्यागी भी यूपी में शिक्षक हैं। वह उनकी बातों में आ गया और अपने बेटे को यूपी में शिक्षक लगवाने की बात की। उन्होंने इसके लिए 10 लाख रुपये की मांग की। उनकी मार्च 2024 में जलालपुर गांव मुलाकात हुई। उन्होंने उनको एक लाख रुपये नकद दे दिए। सुबोध को 17 मार्च 2024: पीड़ित ने मेरठ में जाकर दो लाख रुपये नकद दिए। 29 मार्च और सात मई 2024 को बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में अलग-अलग तारीखों में दो लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। 26 मई 2024 को लखनऊ हेड ऑफिस में खर्चा होने के नाम पर 10 हजार रुपये फिर से दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed