फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A Peon's Unique Farewell: Upon Retirement, He Reached His Village Riding a 100-Foot-High Hydra Crane Instead of a Car.

चपरासी की अनोखी विदाई : रिटायरमेंट पर कार छोड़ 100 फीट ऊंची हाइड्रा क्रेन पर सवार होकर गांव पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
A Peon's Unique Farewell: Upon Retirement, He Reached His Village Riding a 100-Foot-High Hydra Crane Instead of a Car.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महाबीर बांगड़ ने अपनी सेवानिवृत्ति को यादगार बनाते हुए अनोखे अंदाज में विदाई ली। 58 वर्षीय महाबीर बांगड़ रिटायरमेंट के बाद करीब 100 फीट ऊंची हाइड्रा क्रेन की बूम पर सवार होकर अपने पैतृक गांव कवी पहुंचे। इस दौरान उनके आगे थार और स्कॉर्पियो गाड़ियों का काफिला भी चल रहा था। अनोखी विदाई यात्रा को देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए।
महाबीर बांगड़ ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी सेवानिवृत्ति को खास अंदाज में मनाने की योजना बना रहे थे। उन्होंने नौकरी के दौरान कई कर्मचारियों की विदाई देखी थी, जिसके बाद उन्होंने तय किया था कि अपनी रिटायरमेंट को यादगार बनाएंगे।
विज्ञापन

उनके बेटे ने बताया कि परिवार की सहमति के बाद जून की शुरुआत में ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं और रिटायरमेंट से करीब 10 दिन पहले विशेष रूप से हाइड्रा क्रेन बुक की गई थी। क्रेन को फूलों, मालाओं और रंग-बिरंगी चुनियों से सजाया गया था। सुरक्षा के लिए इसकी तकनीकी जांच भी कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मिनट का सफर 50 मिनट में पूरा, पत्नी ने उतारी आरती
महाबीर बांगड़ को 30 जून को मतलौडा तहसील और पानीपत जिला लघु सचिवालय में अधिकारियों और साथियों ने स्मृति चिह्न देकर विदाई दी। इसके बाद वे हाइड्रा क्रेन पर सवार होकर गांव के लिए रवाना हुए और रास्ते भर डीजे की धुन पर नाचते रहे। सामान्यतः मतलौडा से गांव कवी तक का लगभग पांच किलोमीटर का सफर करीब 10 मिनट में तय होता है, लेकिन भीड़ और क्रेन की धीमी गति के कारण यह यात्रा लगभग 50 मिनट में पूरी हुई।

गांव पहुंचने पर उनकी पत्नी शीला देवी ने आरती उतारकर और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। महाबीर बांगड़ के दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनमें बड़ा बेटा चानू अमेरिका में और छोटा बेटा मोहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed