फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   a negative report of corona came in khanpur showed positive

खानपुर में आई कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट, लिस्ट में लिख दिया पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
a negative report of corona came in khanpur showed positive
स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की वो बड़ी गलती पकड़ी गई है जिस पर लोग पहले से ही सवाल उठा रहे थे। विभाग स्वस्थ और खानपुर मेडिकल कॉलेज की कोरोना रिपोर्ट में भी नेगेटिव मिलने वाले लोगों को पॉजिटिव करार देकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। इसका खुलासा जीएसटी विभाग के ईटीओ सार्थक कोहली ने किया है। सार्थक कोहली और उनके नौकर राहुल ने 31 जुलाई को कोरोना टेस्ट करवाया था। 2 अगस्त को उनकी रिपोर्ट खानपुर मेडिकल कॉलेज से नेगेटिव आई। सिविल अस्पताल ने लिस्ट दोबारा तैयार की और उन्हें और उनके नौकर को पॉजिटिव मरीजों की लिस्ट में डाल दिया। नगर निगम अधिकारियों ने भी उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन करने की प्लानिंग तैयार कर दी। जब कोहली ने सिविल सर्जन को इसकी शिकायत की और खानपुर मेडिकल कॉलेज की लिस्ट दिखाई तब विभाग ने अपनी गलती मानी है। मंगलवार को कोरोना के 56 नए केस आए हैं। 36 लोगों को मंगलवार को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल कोरोना रोगी 1389 हो गए हैं।
विज्ञापन

विकास नगर के युवक के बिना सैंपल हुए मोबाइल में सैंपलिंग का आ गया था मैसेज
विकास नगर के युवक ने भी स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा था। 3 जुलाई को माता-पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद युवक अपने बच्चों के साथ सैंपलिंग के लिए आया था। सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक उन्होंने सैंपल देने का इंतजार किया था। साढ़े 6 बजे उन्होंने सैंपल दिया था, लेकिन उनके मोबाइल पर साढ़े 4 बजे ये मैसेज आ गया था कि सिविल अस्पताल में उनका सैंपल हो चुका है। ये फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद इस पर संज्ञान लेकर इस व्यवस्था को सुधार दिया गया था।
विज्ञापन

क्लेरकिल मिस्टेक हुई है, इसको सुधारा जा रहा है- डॉ. वर्मा
सार्थक कोहली की रिपोर्ट में क्लेरिकल मिस्टेक हुई है। इसकी जांच कराई गई है। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव है। भविष्य में इस प्रकार की गलती ना हों इस पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन
यहां मिले नए रोगी
मंगलवार को जिला में 56 केस पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव केसो में कप्तान नगर, खुखराणा, कच्चा कैंप, दीवान नगर, राजीव कोलोनी, एनएफएल टाऊनशिप, मॉडल टाऊन, सेक्टर 11, तहसील कैम्प, सेक्टर 12, विकास नगर, पावटी गांव, स्थानीय कोर्ट, राम नगर, थर्मल कॉलोनी, देशराज कॉलोनी, कायस्तान मोहल्ला, पुलिस लाइन, एनएचबीसी, महावीर कॉलोनी, न्यू जगन्नाथ विहार, सेक्टर 25, बसंत नगर, भारत नगर, गांधी कॉलोनी समालखा, अंसल, जगजीवनराम कॉलोनी, नूरवाला, इंसार चौक, सेक्टर 6, यमुना एन्क्लेव और वधावाराम कॉलोनी व इत्यादि स्थानों से रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिला में कोविड-19 के कुल 20031 सैम्पल अभी तक लिए गए हैं जिनमें से 18272 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। मंगलवार को भी इनमे से 351 सैंपल भेजे गए हैं। मंगलवार को 439 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 524 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 1389 केसों में 525 केस एक्टिव हो गए हैं, 845 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 19 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed