फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   a men sucide

मानसिक परेशानी के चलते 55 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
a men sucide
समधान कॉलोनी में 55 वर्षीय बुजुर्ग ने फंदा लगाकर जान दे दी। मकान मालिक की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अभी तक फंदा लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी परमिंदर सिंह ने बताया कि राजकुमार(55) पुत्र नेहरू निवासी समधान कॉलोनी गांव शिमला मौलाना का रहने वाला था। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की है और मूल रूप से गोपालगंज बिहार का रहने वाला था। इसका पूरा परिवार गांव में रहता था, जबकि वह पिछले कई साल से पानीपत में किराए पर रहता था। वह एक फैक्टरी में नौकरी करता था। शुक्रवार देर रात राजकुमार ने फंदा लगाया था। सुबह मकान मालिक अमरनाथ ने दरवाजे खुलवाने के लिए आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद खिड़की से देखने पर राजकुमार फंदे पर लटका दिखाई दिया। अमरनाथ ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed