फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A man was duped of Rs 78,000 on the pretext of curing diabetes.

Panipat News: शुगर की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर व्यक्ति से 78 हजार ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
A man was duped of Rs 78,000 on the pretext of curing diabetes.
पानीपत। थाना सेक्टर-25 निवासी एक व्यक्ति को शुगर की बीमारी ठीक करने का झांसा देकर 78 हजार रुपये की ठगी कर ली। व्यक्ति ने पांच अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखकर मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था। चांदनी बाग थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

सेक्टर-25 निवासी राममेहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच अप्रैल को उसने इंस्टाग्राम पर शुगर के उपचार का एक विज्ञापन देखा था। जिसमें शुगर की बीमारी को ठीक करने का दावा किया गया था। उसने विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क किया तो फोन कॉल पर बात करने वाले ने कहा कि शुगर की बीमारी खत्म हो जाएगी। दवा की कीमत 11 हजार रुपये बताई गई। उसने विश्वास कर 9,500 रुपये उनके बताए हुए खाते में जमा करा दिए। एक दिन आरोपी ने कहा कि उनके पास दवा नहीं है और वह उनके पैसे वापस करना चाहते हैं। आरोपी ने पीड़ित को मोबाइल कुछ स्टेप्स फॉलो करने के लिए कहा। इसके बाद झांसे में लेकर उससे 68,500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठगों ने 78 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कराए। थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप ने बताया कि शिकायत के आधार प प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बैंक खाते की डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed