फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A man fell into an open drain, and an exposed iron rod pierced his leg.

Panipat News: खुले नाले में गिरा व्यक्ति, खुला छोड़ा सरिया पैर के आर-पार हुआ

Sun, 22 Mar 2026 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 22 Mar 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
A man fell into an open drain, and an exposed iron rod pierced his leg.
जिला नागरिक अस्पताल में घायल के साथ जनसेवा दल के सदस्य। स्रोत : संस्था
पानीपत। जीटी रोड की सर्विस लेन के साथ नाला बनाने में ठेकेदार की लापरवाही के चलते शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक हादसा हो गया। जिला नागरिक अस्पताल में निर्माणाधीन नाले में ऊपर छोड़े सरिये पैर में आर पार फंसने के बाद नाले में गिर गया। करीब छह फीट गहरे नाले से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया। जन सेवा दल के सदस्यों ने एकाएक नजर पड़ने पर व्यक्ति को नाले से बाहर निकालकर जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन

जन सेवा दल के महासचिव चमन गुलाटी ने बताया कि वे शुक्रवार शाम करीब साढ़े नौ बजे एक शादी समारोह में जा रहे थे। वे जिला नागरिक अस्पताल से बाहर निकले तो एक व्यक्ति को नाले में गिरते हुए देखा। उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो व्यक्ति के पैर में सरिया आरपार हो गया था। उन्होंने हिम्मत जुटाकर व्यक्ति को बाहर निकाला। उनको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। इस मौके पर करनाल के जन सेवादल आशियाना के प्रधान राजकुमार, अनु मदान और ईश साथ रहे।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही
जीटी रोड चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सर्विस लेन को खत्म कर जीटी रोड में शामिल किया जा रहा है। वहीं जीटी रोड और सर्विस लेन के बीच स्थित नाले को भी सड़क किनारे बनाया जा रहा है। जिला नागरिक अस्पताल के नजदीक ठेकेदार ने नाले के ऊपर सरिये खुले छोड़ रखे हैं। वहीं नाले को भी खोल रखा है। यहां बचाव के लिए कोई बैरिकेडिंग नहीं की है और न ही सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग लगा रखी हैं। चमनलाल गुलाटी ने बताया कि व्यक्ति के पेट के बल गिर जाता तो सरिया आरपार निकल जाता। ऐसी स्थिति में उनको बचा पाना मुश्किल था या फिर किसी की नजर नहीं जाती तो व्यक्ति रातभर नाले में ही पड़ा रहता।

जिला नागरिक अस्पताल में घायल के साथ जनसेवा दल के सदस्य। स्रोत : संस्था

जिला नागरिक अस्पताल में घायल के साथ जनसेवा दल के सदस्य। स्रोत : संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed