फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A man entered a clinic on the pretext of taking medicine for stomach pain and attacked a ward boy, stabbing him in the neck with a knife.

Panipat News: पेट दर्द की दवा लेने के बहाने क्लीनिक में घुसकर वार्ड ब्वाय पर हमला, चाकू से गर्दन पर किए वार

Sun, 01 Feb 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
A man entered a clinic on the pretext of taking medicine for stomach pain and attacked a ward boy, stabbing him in the neck with a knife.
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में जाटल रोड स्थित कश्यप कॉलोनी में स्थित एक क्लीनिक पर कार्यरत वार्ड ब्वाय आकाश पर पूर्व साथी कर्मचारी ने हमला कर दिया। पेट दर्द की दवा लेने के बहाने आरोपी क्लीनिक पर आया और फिर पीछे से गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर आरोपी बंटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मूल रूप से मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के मथुरा गांव निवासी आकाश ने बताया कि वह दो साल से कश्यप कॉलोनी में एक क्लीनिक पर वार्ड ब्वाय है। वीरवार रात को वह अकेला ही क्लीनिक पर मौजूद था। करीब साढ़े 12 बजे बंटी निवासी सौदापुर उनके पास आया और पेट दर्द की दवा मांगी। बंटी एक माह पहले तक उनके पास ही काम करता था। जिस कारण उसने तुरंत ही बंटी को दवा दे दी, इसके बाद बंटी ने खाना खिलाने को कहा तो वह बंटी के लिए पास के ही ढाबे से खाना भी ले आया, जैसे ही वह खाना लेकर आया तो आरोपी ने उस पर पीछे से वार कर दिया। गर्दन पर चाकू से कई वार किए, जिस कारण वह घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे तो बंटी वहां से भाग गया।
विज्ञापन

लोगों ने घायल को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण परिजन आकाश को लेकर पीजीआई रोहतक पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस ने रोहतक पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए। बयान के आधार पर आरोपी बंटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्यप कॉलोनी में क्लीनिक पर वार्ड ब्वाय पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
-देवेंद्र, प्रभारी थाना पुराना औद्योगिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed