{"_id":"69a4affd6dc06be4820e69d3","slug":"a-laborer-died-after-being-hit-by-a-truck-running-in-the-wrong-direction-near-noorwala-station-panipat-news-c-244-1-pnp1012-153087-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गलत दिशा में दौड़ रहे ट्रक की टक्कर से नूरवाला अड्डे के पास मजदूर की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गलत दिशा में दौड़ रहे ट्रक की टक्कर से नूरवाला अड्डे के पास मजदूर की माैत
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर 13-17 क्षेत्र में सुबह मजदूरी के इंतजार में खड़े मजदूर आरिफ (55) को गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले मौ. मुजाहिर ने बताया कि उनके ताऊ का बेटा आरिफ पानीपत के नूरवाला में रहकर मजदूरी करते थे। उनके छह बच्चे हैं। जिनमें चार बेटी और दो बेटे हैं।
सुबह मजदूरी के लिए वह नूरवाला बस स्टैंड पर खड़े थे। उसी समय आरिफ डिवाइडर को पार कर दूसरी साइड आने लगा तो गलत साइड से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पीछे वाला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर थाना सेक्टर 13-17 पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरिफ के चचेरे भाई मुजाहिर की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश के लिए टीम लगाई है।