फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A laborer along with his son committed suicide by jumping in front of the train In Panipat of Haryana

पानीपत: डेढ़ साल के बेटे संग ट्रेन के आगे कूदा पत्नी के मायके जाने से आहत श्रमिक, दोनों की मौत

Sat, 22 Jan 2022 12:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 12:35 AM IST
सार

प्रवासी मजदूर पत्नी के मायके जाने से आहत था। हरियाणा के पानीपत जिले के गांव दीवाना के पास की घटना है।

विज्ञापन
A laborer along with his son committed suicide by jumping in front of the train In Panipat of Haryana
लालबाबू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव खलीला में किराये पर रहने वाले एक श्रमिक ने गांव दीवाना के पास डेढ़ साल के बेटे को गोद में लेकर सुपरफास्ट ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों के हिस्से 50 फीट दूर तक बिखर गए। पत्नी के झगड़ा कर मायके जाने से प्रवासी पति आहत था।

विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रेन के चालक ने ट्रेन रोककर इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने मौके पर शवों के टुकड़ों को समेटा और कब्जे में लिया। जीआरपी ने शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। 
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला लालबाबू (30) समालखा के गांव खलीला में तीन माह से रह रहा था। उसकी पत्नी पुतुल देवी और डेढ़ साल का बेटा शंकरलाल भी साथ रहते थे। लालबाबू गांव के ही एक ईंट-भट्टा पर काम करता था। उसकी पत्नी 14 जनवरी को उससे झगड़ा कर मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पता किया तो वह अपने मायका नहीं पहुंची। इसको लेकर लालबाबू परेशान रहने लगा। वह शराब भी पीने लगा। इसी परेशानी के चलते उसने अपने बेटे को भट्टे स्थित झुग्गी से उठाया और वहां से चला गया। दोपहर को लाल बाबू गांव दीवाना के पास बेटे को गोद में लेकर सुपरफास्ट ट्रेन के आगे कूद गया।

कई बार पहले भी मायके गई पत्नी

लालबाबू की शादी पुतुल देवी से वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती के बीच काफी झगड़ा रहता था। पत्नी लालबाबू पर शराब पीने और झगड़ा करने के आरोप लगाती थी। वह झगड़ा कर घर से चली जाती थी। शादी के बाद से वह करीब 20 बार लंबे-लंबे समय के लिए घर से चली गई। काफी बार पंचायत भी हुई। मगर उनके झगड़े का कोई हल नहीं निकला। लालबाबू का तीन साल का बेटा दादा-दादी के पास बिहार में ही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed