फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A home where parents are respected is like heaven: Dr. Archika Didi

जिस घर में माता-पिता का सम्मान, वह होता है स्वर्ग समान : डॉ. अर्चिका दीदी

Mon, 12 Oct 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 12 Oct 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
A home where parents are respected is like heaven: Dr. Archika Didi
पानीपत। सुधांशु महाराज की प्रेरणा से विश्व जागृति मिशन पानीपत मंडल ने निंबरी स्थित श्री सोमनाथ धाम आश्रम में श्रद्धा पर्व (माता-पिता एवं वरिष्ठ-विशिष्ट जन सम्मान दिवस) मनाया। कार्यक्रम में योग एवं ध्यान गुरु डॉ. अर्चिका दीदी का पावन सानिध्य रहा। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने स्वागत गीत पेश किया, वहीं प्रसिद्ध गायक डॉ. जगदीश कुमार व उनकी टीम ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि जिस घर में होता है माता-पिता का सम्मान, वह घर स्वर्ग के समान होता है।
विज्ञापन

डॉ. अर्चिका दीदी ने कहा कि वर्तमान में युवा और बुजुर्ग पीढ़ी के बीच जनरेशन गैप बढ़ता जा रहा है। पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव के कारण युवा पीढ़ी वरिष्ठ जनों को वह सम्मान नहीं दे पा रही है, जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान करना बच्चों का प्राथमिक कर्तव्य है, यह उन पर कोई अहसान नहीं है। युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर ही इस गैप को मिटाया जा सकता है और एक शांत, सुखी व भाग्यशाली समाज का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन

समारोह में पानीपत शहर के प्रमुख वरिष्ठ व विशिष्ट जनों को तिलक लगाकर, हार-पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 250 भक्तों ने स्वास्थ्य जांच कराई तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां व चश्मे बांटे गए। इस दौरान विजय लक्ष्मी पालीवाल, शहरी विधायक प्रमोद विज, अंजू भाटिया और डॉ. पुष्पा आहूजा ने लोगों को भारतीय संस्कारों का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल अधिकारियों ने भव्य फूलमाला से डॉ. अर्चिका दीदी का नागरिक अभिनंदन किया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, विभु पालीवाल, वेद प्रकाश छाबड़ा, पुरुषोत्तम शर्मा, राम नारायण रावल, डॉ. जगजीत आहूजा, गिरीश अरोड़ा, राजू शर्मा, रमेश आर्य, गणेश ठाकुर, विनोद पांचाल और डी.एन. खूंगर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed