फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A group of 46 devotees left for the darshan of Ramlala

Panipat News: रामलला के दर्शन को 46 श्रद्धालुओं का दल रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
A group of 46 devotees left for the darshan of Ramlala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अयोध्या में रामलला के दर्शनों के लिए 46 श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को रवाना हुआ। यह पानीपत से जाने वाला पहला जत्था है। इससे पहले कारसेवकों ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन किए थे। श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत दर्शन कराए जाएंगे।
पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने शुक्रवार को जिला सचिवालय परिसर से झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। विधायक ने कहा कि लंबे समय बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का दिव्य और भव्य मंदिर बना है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम प्रदेश के श्रद्धालु निशुल्क देश के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे। विभिन्न जिलों से अब तक दर्जनों एसी वोल्वो बसे सरकार की तरफ से रवाना की जा चुकी है।
विज्ञापन

विधायक ने अयोध्या धाम जा रहे श्रद्धालुओं से बातचीत कर शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं को एक किट भी दी गई है, जिसमें श्रीरामचरित मानस, पीने के लिए पानी, कॉपी, पैन उपलब्ध करवाया गया है और सरकार ने इनके ठहरने, खाने-पीने की व्यवस्था की है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. पंकज यादव, रोडवेज डिपो महाप्रबंधक विक्रम कंबोज, भाजपा नेता प्राण रत्नाकर, डीआईपीआरओ डॉ. सुनील बसताड़ा, एआईपीआरओ दीपक पाराशर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराना अनिवार्य

हरियाणा सरकार ने श्रद्धालुओं को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और परिवार की आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed