फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A grand protest will be held in Kurukshetra on February 22 and 23.

Panipat News: 22 और 23 फरवरी को कुरुक्षेत्र में डालेंगे महापड़ाव

Thu, 06 Nov 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 06 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
A grand protest will be held in Kurukshetra on February 22 and 23.
कार्यकर्ताओं को संबो​​धित करते  राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान बलवान सिंह नांदल। स्रोत : यूनियन

विज्ञापन

पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला पानीपत की बैठक बुधवार को सीटू कार्यालय में की गई। इसमें 31 दिसंबर से पहले आठवें वेतन आयोग का लाभ देने संबंधी विधेयक वापस न लेने पर संघर्ष करने की चेतावनी दी। इसके लिए 22 और 23 फरवरी को कुरुक्षेत्र में दो दिन का महापड़ाव किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान शीशपाल मलिक और संचालन कलीराम शर्मा ने किया। राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान बलवान सिंह नांदल ने बताया 17 सितंबर को अखिल भारतीय राज्य पेंशनर फेडरेशन के आह्वान पर जंतर मंतर पर रिटायर्ड कर्मचारियों ने धरना देकर प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन दिया था। इसमें रिटायर्ड कर्मचारी को आठवें वेतन आयोग का लाभ न देने का विधेयक वापस लेने की मांग की थी। इसे 31 दिसंबर 2025 से पहले वापस नहीं लिया तो यूनियन विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। मौके पर प्रीतम रावल, ईश्वर सिंह, जयभगवान, श्याम सुंदर, रामभज, ईश्वर कुहाड़, कृष्ण कुमार, ऋषि राम, अशोक कुमार, जयसिंह, लाल सिंह, दिलावर राठी, सुल्तान देशवाल व मास्टर सुरेंद्र जागलान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed